Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुंबई से पलायन कर युवक पहुंचा घघसरा,15 वर्ष पहले गया था मुंबई

    मुंबई से पलायन कर युवक पहुंचा घघसरा 15 वर्ष पहले गया था मुंबई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे मुंबई ले जाकर तबेले मालिक के हाथ बेच दिया था। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।सहजनवा थाना क्षेत्र के आदर्श पुलिस चौकी घघसरा के अंतर्गत एक अंजान 23 वर्षीय युवक को भटकता देख लोगों ने उसके बारे में पूछा तो उसने अपना नाम मेराज पुत्र नूरमोहम्मद ग्राम भटपुरवा, मां आफसाबानो बहन का नाम आश्मीन चाचा असगर अकबर मेहंदी यासीन तथा ननिहाल लालपुर तथा जिला गोरखपुर बता रहा है। 


    वह अपने थाने का नाम नहीं बता पा रहा है। उसके बताने के अनुसार 15 वर्ष पहले ननिहाल में रहता था तथा जामिया गौशा मदरसा नामक विद्यालय में पढ़ता था उसी समय विद्यालय समय में ही एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया। जहां उसको तबेले मालिक के हाथों बेच दिया था। आगे उसने बताया कि 4 दिन पहले वह मुंबई से ट्रेन पकड़ कर लखनऊ तक आया फिर लखनऊ से बस से किसी तरह सहजनवा आया सहजनवा से भटक कर वह पावर हाउस घघसरा आकर भटक रहा था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस चौकी घघसरा को दिया । सूचना पाकर घघसरा पुलिस युवक से बातचीत कर उस क्षेत्र के पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क बनाई हुई है। इस संबंध में घघसरा चौकी इंचार्ज सिंह ने बताया कि लड़के का लोकेशन बांसगांव थाने का मिल रहा है। पुलिस संपर्क बनाने का प्रयास कर रही है । जैसे ही लड़के के निवास स्थान का लोकेशन मिलेगा इसकी सूचना दी जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728