Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस2023 पर गोला तहसील से रैली निकालकर लोगो को किया गया जागरूक



    गोला गोरखपुर !
    बांसगांव संदेश।गोला तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अभियान के अंतर्गत बुधवार  को  मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली निकलने से  पहले रैली में प्रतिभाग करने वाली को एस डी एम गोला  रोहित कुमार मौर्या ने शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि लोकतांत्रिक परम्पराओ के मर्यादा को बनाये रखेंगे।  निर्वाचन की गरिमा को निष्पक्ष होकरअक्षुण रखते  हुए निर्भीक रूप से धर्म जाति  बर्ग व भाषाअथवा अन्य किसी प्रलोभान से  प्रभावित हुएबिना सभी निर्वाचनो मे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  तदोपरांत  कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण और राजस्व विभाग के समस्त  कर्मचारी गण व एल पी एम स्कूल के छात्र /छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।।रैली का नेतृत्वउपजिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य द्वारा की गई। यह रैली तहसील मुख्यालय से निकल कर बेबरी चौराहा सराय चौक मेन चौक सिनेमा रोड ब्रह्म स्थान गौशाला होते हुए पश्चिमी चौराहे पर पहुंची। वहां से पुन: तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र/छात्राए अपने हाथों में बैनर-पोस्टर तख्तियां आदि लेकर चल रहे थे और वे आधी रोटी खायेंगे वोट देने जाएंगे चुनाव नहीं मतदान करो भारत का निर्माण करो ,वोट डालने जाएंगे अपना फर्ज निभाएंगे लोकतंत्र को बचाना है भ्रष्टाचारी नेताओं को हटाना है आदि नारे लगा रहे थे।इस रैली में प्रमुख रूप से  तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला नायब तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता जय प्रकाश श्रीवास्तव प्रकाश सिंह रमाकांत चौधरी रामाशंकर सिंह ओम प्रकाश यादव नरसिंह प्रसाद उपेंद्र वीरेंद्र दीपू राय मुन्नालाल थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश शाही हरिकेश यादव रामलखन राय हरिवंश मणी श्रीनिवास पांडे रंतिदेव मिश्रा संतराज भारती रविन्द्र नाथ दुबे  गणेश शंकर भारती हरिप्रकाश भारती अनूप सिंह राजन मिश्र राजेश यादव धनंजय सिंह सुधीर भोलानाथ सहित आदि लोग शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728