Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।महिला ने लगाया पुत्री के ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

    महिला ने लगाया पुत्री के ससुरालियों पर प्रताडऩा का आरोप
     हाटा बाजारः मऊ जनपद  दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरगुवां मेहदूपार निवासी उर्मिला पत्नी शिवबचन  गगहा पुलिस से मिलकर अपनी विवाहिता पुत्री के ससुराल वालों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
    पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक महिला का कहना है कि उसके  पुत्री कंचन का विवाह पांच वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के जीवकर गांव के अखिलेश पुत्र धमई के साथ  हुई थी। दोनों से दो साल का बच्चा भी है। लेकिन  ससुरालवालों का व्यवहार पुत्री कंचन  के प्रति अच्छा नहीं है। पुत्री के श्वसुर, सास, ननद तथा जेठ  आये दिन मारते पीटते है तथा विरोध करने पर घर से निकालने की धमकी देते हैं । उनके प्रभाव में आकर  पति  अखिलेश भी परदेश से घर आने पर प्रताड़ित करता है। महिला ने पुत्री के ससुरालियों पर कार्यवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728