Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सावित्रीबाई फुले महान समाज सुधारक और शिक्षाविद थी - सुनील गुप्ता



    झंगहा गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। महिला  सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया तथा जीवन भर महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रही। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर महिलाओं के लिए स्कूल भी खोलें,  वह महान समाज सुधारक और कवयित्री भी थी। उन्होंने बाल विवाह, विधवा विवाह छुआछूत तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। उक्त बातें युवा चिंतक ग्रामीण सेवा संस्था द्वारा ग्राम सभा अमहिया के पंचायत भवन पर आयोजित सावित्रीबाई फुले के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने कही। एच.पी. वर्मा नेशनल पब्लिक स्कूल अमहिया के प्रबंधक रामपति वर्मा ने कहा कि आज का दिन उनके संघर्ष और महान कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिन है इस अवसर पर मंजू देवी, भानमती देवी, आरती, किरण देवी, शकुंतला, रंभा, रीता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728