Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्लास्टिक पॉलिथीन का बढ़ता अंबार मानवीय सभ्यता के लिए बड़ा संकट

    *प्लास्टिक पॉलीथिन का बढ़ता अंबार मानवीय सभ्यता के लिए बड़ा संकट..!!* *पर्यावरणीय लिहाज से यह किसी भी स्थिति में इंसानी सभ्यता के लिए..!!* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।दशकों पहले लोगों की सुविधा के लिए प्लास्टिक का आविष्कार किया गया था लेकिन धीरे धीरे यह अब पर्यावरण के लिए ही नासूर बन गया है!


    प्लास्टिक और पालिथीन के कारण पृथ्वी और जल के साथ-साथ वायु भी प्रदूषित होती जा रही है! जबकि सरकार के आदेश हैं कि प्लास्टिक और पालिथीन बंद की जाए इसके बावजूद भी धड़ल्ले से इनका प्रयोग हो रहा हैं कुरकरे नमकीन आदि में पूरा उपयोग किया जा रहा हैं क्या सरकार को इस और ध्यान नही जाता?जबकि सरकार को मालूम हैं कि प्लास्टिक के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले रसायन शरीर के लिए विषाक्त और हानिकारक है! प्लास्टिक के इस्तेमाल से सीसा कैडमियम और पारा जैसे रसायन सीधे मानव शरीर के संपर्क में आते हैं!ये जहरीले पदार्थ कैंसर जन्मजात विकलांगता और बचपन में बच्चों के विकास को प्रभावित कर सकते हैं!हाल के दिनों में मीठे और खारे दोनों प्रकार के पानी में मौजूद जलीय जीवों में प्लास्टिक के रसायनों से होने वाले दुष्प्रभाव नजर आने लगे हैं इसके बावजूद प्लास्टिक और पालिथीन की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है! खुलेआम प्लास्टिक और पालिथीन बिक रही हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728