गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भागवत कथा की शोभायात्रा
गाजे-बाजे के साथ निकली गई, भागवत कथा शुभारंभ की कलश यात्रा
पिपरौली बांसगांव संदेश अमित सिंह की रिपोर्ट
विकासखंड पिपरौली के ग्राम खोरठा में रविवार कि सुबह श्रीमद् भागवत शुभारंभ की कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें हाथी-घोड़ों के साथ लोगों की भारी भीड़ चल रही थी।
मुख्य यजमान बैजनाथ जयसवाल तथा उनकी पत्नी रूधना देवी द्वारा खोरठा के आसुरी नदी काली मंदिर से जल भर कर कलश यात्रा पुनः अपने स्थान पर पहुंची। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पंडित आचार्य ब्रह्मानंद शुक्ल ने कहा कि- भगवान की कथा मनुष्य को लौकिक और पारलौकिक दोनों जगहों पर उन्नति कराने में समर्थ है। परिवार व समाज में जब पुण्य का उदय होता है,तब मनुष्य भगवान की ओर उन्मुख होता है और उसके घर, परिवार तथा समाज में भगवान की कथा होती है। उक्त-अवसर पर मुख्य यजमान बैजनाथ प्रसाद जायसवाल व उनकी धर्मपत्नी रुबिका देवी के अतिरिक्त सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव, धर्मराज गौड़, राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत, रवि प्रताप सिंह, परमात्मा सिंह, रुचिका मिश्रा, सुनैना सिंह कई लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...