Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चौपाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

    चौपाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र के शासन के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर माह के प्रत्येक शुक्रवार को सभी विभागों के मौजूदगी में तीन ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देशित किया गया है। 


     जिसमें विकास खण्ड पाली के ग्राम पंचायत मुजौली, मंझरिया में स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी बृजेश यादव, ग्राम प्रधान रविन्द्र कुमार अग्रहरी, विजय सिंह सहित हर विभाग के कर्मचारियों के मौजूदगी में चौपाल लगाया गया। जहां सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया गया।इस चौपाल में ग्राम पंचायत मंझरिया में चल रहे चौबिस समूह में तेरह निश्क्रिय समूह को सक्रिय करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से महिलाएं अगरबत्ती, झाड़ू, मिट्टी के दीए बनाकर अपनी आय को बढ़ा सकतीं हैं। विधवा,वृद्धा, विकलांग पेंशन भोगियों के जिनका पेंशन रूके हुए है तो वह अपना केवाईसी करा लें तो पुनः पेंशन खाते में आना शुरू हो जाएगा। लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के पंचायत भवन पर ही पंचायत सहायक के माध्यम से बनाने के बारे में बताया। इस चौपाल में बीडीओ पाली बृजेश यादव, एडीओ पंचायत जगदीश जायसवाल, सचिव विरेंद्र चौधरी, हेमन्त सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल रामदयाल सिंह, कृषि विभाग से विवेक गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से अभिनव, अम्बरीष मिश्रा, अनुराग कश्यप,विनय उपाध्याय,समीर, पन्ने लाल गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728