दवा व्यवसाई के असमायिक मृत्यु पर शोकसभा कर दी गयी श्रद्धांजलि
गोला
गोरखपुर !बांसगांव संदेश! नगर पंचायत गोला के निवासी दवा व्यवसाई राजेश जायसवाल उम्र 45 के हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई। खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गुरुवार को उनका दाह संस्कार गोला के मुक्ति धाम पर किया गया।

गुरुवार को दवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष विश्वास जायसवाल के नेतृत्व में बेवरी चौराहे पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी व्यापारीयों ने दोपहर तक अपनी अपनी दुकान वन्द कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चंद्रशेखर त्रिपाठी अमित जायसवाल हैदर अली अमित दुबे अनिल पांडेय शैलेन्द्र जायसवाल विमल मिश्रा विशाल जायसवाल रामदरश गुप्ता रजत वर्मा अजय राजभर सहित अधिक संख्या में दवा व्यवसाई शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...