Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हज़रत अबू बक्र के उर्स पर सजी महफिल, बांटा कंबल

    पैग़ंबरों के बाद सबसे अफ़ज़ल हज़रत अबू बक्र हैं : कारी अफ़जल 



    -हज़रत अबू बक्र के उर्स पर सजी महफिल, बांटा कंबल

    गोरखपुर। मुसलमानों के पहले खलीफ़ा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना अबू बक्र सिद्दीक़े अकबर रदियल्लाहु अन्हु के उर्स की पूर्व संध्या पर शनिवार को मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर में महफिल सजी। क़ुरआन की तिलावत हुई। नात व मनकबत पेश की गई।

    मस्जिद के इमाम कारी अफ़जल बरकाती ने कहा कि हज़रत अबू बक्र सिद्दीके़ रदियल्लाहु अन्हु मुसलमानों के पहले ख़लीफा हैं। आप पैग़ंबरों के बाद सबसे अफ़ज़ल हैं। पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बाद ख़लीफा के रूप में आपको चुना गया। आप सबको समान दृष्टि से देखते थे। आपने पैग़ंबर-ए-आज़म की ज़िंदगी में उनके हुक्म से 17 वक्तों की नमाजें पढ़ाईं। इंतक़ाल के दिन पैग़ंबर-ए-आज़म ने आपके साथ मिलकर नमाज़े फज्र की इमामत की। पैग़ंबर-ए-आज़म ने आपको सफ़र-ए-हज के लिए सहाबा-ए-किराम का अमीर-ए-लश्कर बना कर भी भेजा।

    अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। उर्स-ए-पाक पर गौसे आज़म फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली, हाफिज मो. अमन, मो. फ़ैज़, मो. ज़ैद, अमान अहमद, अली गजनफर शाह, मो. ज़ैद चिंटू, अरशद खान शीबू, मोहम्मद वसीम, मो. आरिफ, रियाज अहमद, नूर मोहम्मद दानिश, मो. शारिक, कमरुद्दीन, शोएब अख्तर ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में  हकीकी जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया।

    आज मस्जिदों में अकीदत से मनाया जाएगा उर्स-ए-पाक 

    दीन-ए-इस्लाम के पहले खलीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना अबू बक्र सिद्दीक़ रदियल्लाहु अन्हु का उर्स-ए-पाक रविवार 15 जनवरी को सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाज़ार में रात 7:30 बजे, मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक व मकतब इस्लामियात बड़गो में दोपहर 2:00 बजे, जामा मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह में शाम 4:30 बजे, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह में शाम 5:30 बजे अदबो एहतराम के साथ मनाया गया। कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। उलमा किराम हज़रत अबू बक्र सिद्दीक की शान बयान करेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728