Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर ।अज्ञात चोरों ने पोखरे से मछली चोरी किया

    अज्ञात चोरों ने पोखरे से मछली चोरी किया
    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी कुंवर सिंह पुत्र पौहारी सिंह  सोमवार को  पुलिस से मिलकर अज्ञात चोरों द्वारा रात में  पोखरे से   मछली चोरी करने का आरोप लगाया है। 
    पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक पीड़ित कुंवर सिंह  मछली पालने का व्यवसाय किया है। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को वह प्रयागराज चले गए थे।  रविवार की रात वे घर आये। सुबह वे जब पोखरे में दाना डालने पहुंचे तो पोखरे से मछली चोरी होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस  मामले की छानबीन कर रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728