Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मौसम बदलने से प्रदर्शनी के स्टाल धारकों में दिखी उत्साह



    मौसम बदलने से प्रदर्शनी के स्टाल धारकों में दिखी उत्साह

    खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मेंआज मौसम बदलने से स्टाल धारकों व ग्राहकों में उत्साह/खुशी देखने को मिली, जिसमें ग्राहकों ने बढ़-चढ कर खरीदारी की प्रदर्शनी के गाँधी मंडप में रखे चर्खा को लोगों ने खूब फोटो लिया। प्रदर्शनी की अच्छी व्यवस्था पीने योग्य पानी, साफ-सफाई आदि विषयों पर लांेगो ने बहुत प्रशंसा की। प्रतापगढ़ के अचार मुरब्बा, सीतापुर के दरी, भदोही के कालीन, जम्मू कश्मीर के ड्राई फ्रूट, उत्तराखण्ड के सदरी/जैकेट, भागलपुर बिहार के सिल्क, पटियाला के तिल्ला जुती, कन्नौज के धूप बत्ती, लखनऊ के चिकन इम्ब्राइडरी, राजस्थान (बीकानेर) के पापड़, बड़ी, भुजिया, नमकीन, इटावा के चूर्ण, गोरखपुर चैरी चैरा के जुट बैग चर्म शिल्प, घरेलू वस्तुएं एवं अन्य ग्रामोद्योगी उत्पाद के अतिरिक्त माटीकला के अन्तर्गत उत्पादित वस्तुए व अन्य राज्यों/जनपदों से आये हुए उत्पाद रियायती दर पर उपलब्ध है। सूचना एवं जन सम्र्पक विभाग उ0प्र0 की ओर से रामहित यादव एवं साथी कलाकारों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ खादी ग्रामोद्योग के योजनाओं का खूब प्रचार-प्रसार किया। मकर संक्राति के अवसर पर लोकगीत के माध्यम से ‘‘लागल गोरखनाथ मेला, चला हो घूमि आवा अलवेला‘‘, ‘‘योगी लेके आवे नया-नया अभियान मितवा‘‘ आदि गीतों से उपस्थित श्रोतागणों का स्वागत किया। शनिवार की शाम प्रदर्शनी में सांध्य कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंच गीत और नृत्य के नाम रही। कार्यक्रम के संचालक रेडियो जॉकी नवीन पाण्डेय सबसे पहले गायन के लिए प्रसिद्ध गायक आलोक मिश्र को मंच पर आमंत्रित किया। श्री मिश्र ने कितने हसरत है तुमसे दिल लगाने की, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना, माना हो तुम बेहद हंसी, उतरा न कोई दिल में, ठहरे हुए पानी में जैसे गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। जनता की मांग पर आलोक मिश्र ने खता तो जब हो, मुसाफिर हूं यारों, बैठ मेरे पास तुम्हे देखता रहूं गाकर संगीतमय शाम को यादगार बना दिया। आलोक मिश्र की प्रस्तुति के बाद मंच पर बारी बारी से आए स्ट्रीट डांस अकादमी एवं फ्यूजन डांस एकेडमी के कलाकार। स्ट्रीट एकेडमी के बच्चों ने यह हंसी वादियां, निमुड़ा, रांझड़ा और फ्यूजन डांस एकेडमी के बच्चों ने लाल घाघरा, सात समुंदर जैसे गीतों पर जोरदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दौरान गायक आलोक मिश्र कोरियोग्राफर विकास मिश्र, विवेक सोनकर और विशाल मिश्र को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए परिक्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने सम्मानित किया। नव्य इण्डिया इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शनिवार को श्रोताओं की ठसाठस उपस्थिति रही। प्रदर्शनी के सात दिनों में अब तक लगभग रू0 34.00 लाख की बिक्री हो चुकी है। 
      प्रदर्शनी में खादी बोर्ड के तरफ से मार्कण्डेय सिंह, विजय गुप्ता, शिवेन्द्र सिंह, आरिफ आदि लोग उपस्थित रहे। जनपद वासियांे से परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्री ए0के0 पाल ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया और आग्रह किया कि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या मेंपधारकर स्टाल धारकों से खरीदारी करें, और साथ ही साथ यह भी बताया की सूचना जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से प्रतिदिन गीत संगीत का कार्यक्रम होता है, आप लोग इन कलाकारों के कार्यक्रम का लुफ्त उठायें। कल रविवार का दिन और मौसम भी साफ होने से ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी।
                                                                           
                                                                   

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728