Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कड़ाके की ठण्ड में जरूरतमंदो की सेवा करना पुनीत कार्य:भरत कसौधन


    कसौधन परिवार के द्वारा अपने कसौधन मैरेज हाल पर दिवंगत माता-पिता स्व विश्वनाथ प्रसाद व स्व गुड्डी देवी की स्मृति में जरूरतमंदो में बाटें कम्बल के साथ कैलेण्डर व मिष्ठान का वितरण 

    गोलाबाजार गोरखपुर !बांसगांव संदेश!
    नगर पंचायत गोला में कसौधन परिवार द्वारा शनिवार को अपने कसौधन मैरेज हाल पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने दिवंगत माता पिता स्व विश्वनाथ प्रसाद व स्व गुड्डी देवी की स्मृति में गरीब असहाय विधवा व निराश्रित जरूरतमंदो में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गरीब विधवा असहाय लोगों को कसौधन परिवार के द्वारा 501 कंबल के साथ कैलेण्डर व मिष्ठान का वितरण किया । । कंबल पाकर गरीब असहायो को खुशी का ठिकाना नहीं रहा।इसके पश्चात भरत कसौधन व भुआल कसौधन ने कहा कि जरूरतमंदो में इस कड़ाके की ठंड में निस्वार्थ भाव से सेवा करना पुनीत कार्य है।कंबल  वितरण कर सुख की अनुभूति होती है। आगे कहा कि  माता-पिता के स्वर्गवास हुए करीब 22 वर्ष हो गए मेरे परिवार द्वारा हर वर्ष सेवा भाव का कार्यक्रम होता रहा है। हम सभी लोग अपने छोटे भाई भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं।सन्तोष कसौधन ने कहा कि गरीब निराश्रितो की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान है। इससे पुर्व  कार्यक्रम में कसौधन परिवार ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ अपने स्व माता पिता के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे नित्यानंद मिश्र राज कपूर सिंह मारकंडे उमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोला देवेश निषाद व संचालन मंडल अध्यक्ष गोपालपुर संतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय शंकर गुप्ता विष्णु जायसवाल वीरेंद्र मालाकार डॉ राजेश जायसवाल डाॅ  देवानंद रजक सभासद सुदर्शन कसौधन बबलू सोनकर रमेश तिवारी ऋषिकेश साहनी अर्जुन सोनकर शमशेर आनन्द सोनकर रिंकू चौधरी श्रीकांत निषाद जगदीश निगम संजय मद्धेशिया प्रदीप प्रजापति प्रदीप शर्मा अधिक संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728