Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भागवत कथा के अनुश्रवण से खुल जाते हैं प्रभु प्राप्ति के सारे मार्ग



    गोरखपुर (बांसगांव संदेश): कथावाचक आचार्य पंडित अवधेश शास्त्री जी ने आज संगीतमयी भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत की कथा से मोक्ष व ज्ञान के सारे मार्ग खुल जाते हैं तथा ईश्वरीय तत्व की प्राप्ति होती है। आज कथा में शिव महिमा का वर्णन हुआ। जीव जब तक सो रहा है तब तक मृत्युलोक में भटकता रहता है। वह संसार की मोहमाया में तब तक उलझा रहता है जब तक उसे परम तत्व व सत्य का ज्ञान नहीं हो जाता। भागवत कथा श्रवण से मोह के बंधन खुल जाते हैं और परम सत्य व तत्व एवं ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है। इसलिए सच्चे हृदय से भागवत का श्रवण कर परम सत्य की प्राप्ति के मार्ग पर चलना होगा तभी मोक्ष की प्राप्ति संभव है।  
         
    "गोविंद राधे गोपाल राधे," "कन्हैया कन्हैया ओ मेरे कन्हैया" जैसे अनेक भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    यज्ञ

      आज यज्ञ में प्रातः वेद पाठ के बाद पूजन कार्य एवं हवन यज्ञ में पं अवधेश शास्त्री, पं ओम प्रकाश पांडे, पं अशोक शास्त्री जी सहित प्रमुख आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती के पाठ से यज्ञ में आहुति डलवायी। यजमान की भूमिका में व्यास मणि मिश्र एवं राकेश तिवारी रहे। 

      इस अवसर पर अध्यक्ष उग्रनाथ द्विवेदी ,मृदुल पाठक, डी एन मिश्रा, सुशील मिश्र, रवि तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, अनुसुइया, अंजलि का विशेष योगदान रहा। 

         व्यवस्था प्रमुख बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि कल प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक वेद पाठ, 8.00 बजे से 11:00 बजे तक पूजन कार्यक्रम होगा। 12:00 से 1:00 के बीच में तुलादान, 2:00 से 4:00 तक हवन तथा 5:00 से 8:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगा।



     

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728