Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धूप खिलने से प्रदर्शनी में ग्राहकों की उमड़ी भीड़



    गोरखपुर। 
    खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी जुबली इण्टर कालेज, बक्शीपुर में आज धूप खिलने से ग्राहकों के द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योगी सामानों की जमकर खरीदारी की गयी, जिसमें ग्राहक अपने जरूरत के हिसाब से उपयोगी सामान लिये। सूचना एवं जन सम्र्पक विभाग उ0प्र0 की ओर से रामहित यादव एवं साथी कलाकारों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ खादी ग्रामोद्योग के योजनाओं के बारे में गाकर बताया, जैसे- ‘‘जबसे भईले गोरखपुर के योगी कर्णधार हो’’, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार तथा माटीकला योजनाओं को अपने गीत के जरिये गाकर खूब प्रचार-प्रसार किया साथ ही साथ प्रदर्शनी के छठवे दिन युवा गायक प्रसन्नजीत चक्रबर्ती ने आमंत्रित श्रोताओं के समक्ष कर्ण प्रिय गायन प्रस्तुत कर देर शाम तक श्रोताओं को बांधे रखा। प्रसन्नजीत ने मंच संचालक के आमंत्रण पर ‘‘तुझे कितना चाहने लगे हम, शाम मस्तानी, बेखयाली, रंग दे तू मोहे गेरुआ गा कर खूब वाहवाही बटोरी। प्रसन्नजीत चक्रबर्ती के साथ एलेन सोली शर्मा और देवांश सिन्हा ने संगत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसन्नजीत चक्रवर्ती और साथी कलाकारों को परिक्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए के पाल ने उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। सुप्रसिद्ध लोक गायिका हृदया त्रिपाठी अपने विशिष्ट गायन शैली से श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक मंत्र मुग्ध करती रही। उन्होंने ‘‘हम त चरखा से लेहली सुराज, चरखवा चालू रहे’’, ‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’’, ‘‘बहिनी बिरहनवा देई द‘‘, ‘‘लागल बा खिचड़ी मेला क मेला चला मेला देखाई द‘‘, ‘‘अब लौट भी आयो पिया’’ जैसे गीतो को गाकर शुक्रवार की शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक अमित भट्ट ने आयोगे जब तुम साजना, सजदा, तेरे नैना बडे़ कातिल, तुमको देखा तो ये ख्याल आया गीतो को प्रस्तुुत कर समां बांध दिया इनके साथ हारमोनियम पर अमित भट्ट, तबले पर जयॉ डे ने संगत किया कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध रेडियो जाकी नवीन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संयोजन नव्य इण्डिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के छः दिनों में अब तक लगभग रू0 28.00 लाख की बिक्री हो चुकी है।
     प्रदर्शनी में खादी बोर्ड के तरफ से मार्कण्डेय सिंह, विजय गुप्ता, शिवेन्द्र सिंह, आरिफ आदि लोग उपस्थित रहे। जनपद वासियों से परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्री ए0के0 पाल ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया और आग्रह किया कि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर स्टाल धारकों से खरीदारी करें, और साथ ही साथ यह भी बताया की सूचना जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से प्रतिदिन गीत संगीत का कार्यक्रम होता है, आप लोग इन कलाकारों के कार्यक्रम का लुफ्त उठायें।  
                                                                                      

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728