Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में बीआईटी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

    भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में बीआईटी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में उत्तर प्रदेश का का झंडा बुलंद रखते हुए गोरखपुर के बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 


    मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में आयोजित विज्ञान महोत्सव में देश व विदेश के सैकड़ों शैक्षणिक संस्थानों ने प्रतिभाग किया। इन शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा अनेकों मॉडल का प्रस्तुतीकरण महोत्सव में किया गया। जिसमें बुद्ध इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सुमित कुमार व जनार्दन द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिक फोल्डेबल स्कूटर को प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल द्वारा इस इलेक्ट्रिक फोल्डेबल स्कूटर को सर्वाधिक अंक प्रदान कर प्रथम स्थान प्रदान किया। इलेक्ट्रिकल फोल्डेबल स्कूटर बनाने में छात्रों को सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षक वेद प्रकाश पांडे व अंकुर कुमार द्वारा अपने अनुभवों से अभिसिंचित कर स्कूटर का निर्माण कराया। विज्ञान महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉ एस. चंद्रशेखर सचिव भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कर कमलों से बीआईटी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान करने के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रयास करते रहे इसके लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए संस्थान के चेयरमैन डॉ आर.ए. अग्रवाल व सचिव डॉ रजत अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना हमारे लिए पड़ाव की तरह है। हमें और संघर्ष व मेहनत कर मंजिल को प्राप्त करना है। बीआईटी संस्थान के निदेशक डॉ अरविंद पांडे, फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ आशीष सिंह, डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव संतोष त्रिपाठी सहित सभी संस्थाओं के विभागाध्यक्ष शिक्षक कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728