Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जनपद इकाई गोरखपुर के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह एवं जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के सभी बीसों ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों सहित सैकड़ों प्रधानों द्वारा आज पूर्व सूचनानुसार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी महोदय के अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता को पंचायतों के समक्ष मनरेगा योजना को लेकर आ रही समस्याओं सहित 12 बिंदुओं पर विचार हेतु प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी महोदय गोरखपुर के माध्यम से अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया। 


        ज्ञापन में मुख्य रूप से 1- मनरेगा में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एमएमएस) के शासनादेश को वापस लेने। 
    2- मनरेगा में ₹ 5 लाख के वित्तीय स्वीकृति के अधिकारों को लागू करना।
    3-मनरेगा का पैसा सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा जाना।
    4- पक्के काम कराए गए का भुगतान शीघ्र किया जाना। 
    5-केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त की धनराशि नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में समान अनुपात में आवंटित किया जाना।
    6- ग्राम प्रधान और अन्य पंचायत संविदा कर्मियों का मानदेय, विद्युत बिल भुगतान हेतु अलग से धनराशि उपलब्ध कराया जाना।
    7- ग्राम पंचायत के सचिवालय की कुशल संचालन हेतु 2 लाख रुपए प्रति वर्ष ग्राम निधि में अतिरिक्त भेजा जाना।
    8-ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण एक ग्राम पंचायत से दूसरे ग्राम पंचायतों में करने की नीति बनाया जाना। 
    9-ग्राम सचिवों की तैनाती हेतु तत्काल कलस्टर व्यवस्था समाप्त किया जाना तथा नई नियुक्ति कर पंचायतों में एक स्थाई सचिव की तैनाती किया जाना।
    10-ग्राम पंचायत को कार्यदायी संस्था घोषित करते हुए ग्राम पंचायतों में एक स्थाई जेई की तैनाती प्रमुख रूप से किया जाना।
    11- ग्राम पंचायत की शिक्षा समिति को मूल समिति मानते हुए विद्यालय प्रबंध समिति को तत्काल समाप्त किया जाना।
    12- ग्राम प्रधानों के अनुरोध पर वरीयता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाना एवं ग्राम पंचायतों के भूभाग पर बिना पंचायतों की अनापत्ति प्रमाण पत्र के किसी भी कार्यदायी संस्था को कार्य करने की अनुमति प्रदान किया जाना सहित 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

      उक्त ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रधान संगठन के मंडल महासचिव आद्या प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चंद एवं लाल बहादुर यादव, जिला महामंत्री रामबचन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जंगल कौड़िया राम भोला सिंह, भरोहिया विनीत सिंह, कैंपियरगंज अजय सिंह, चरगावां जगदंबा दुबे, खोराबार महेंद्र पासवान, पिपराइच संजय सिंह, सरदार नगर अच्छेलाल साहू, पिपरौली उमेश निषाद, बह्मपुर नागेंद्र सिंह, कौड़ीराम राम प्रसाद यादव, सहजनवा संजय शुक्ला, बेलघाट अरुण शुक्ला, गोला संपूर्णानंद शुक्ला, खजनी सतेंद्र बहादुर सिंह, बड़हलगंज सुरेंद्र यादव, ऊरूवा स्वामीनाथ यादव, पाली विश्वजीत सिंह, गगहा विनोद सिंह, भटहट बलवंत यादव, प्रधान रामप्रवेश यादव, बबलू सिंह, डिस्को तिवारी, रामकेश सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी सहित 300 से अधिक ग्राम प्रधान एवं पदाधिकारी गण शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728