Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सुख शान्ति का परम आधार है यज्ञ व भागवत कथा



    गोरखपुर (बांसगांव संदेश): श्री श्री चिरकुटहवा बाबा शिव-शक्ति सर्वेश्वर सिद्धपीठ दुर्गा पार्क राजेन्द्र नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास पंडित अवधेश शास्त्री जी ने आज संगीतमयी भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान, ईश्वर का ध्यान व भागवत का वाचन और श्रवण ही सच्ची सुख व शांति का आधार है। भागवत में स्पष्ट लिखा है- "श्रेयान द्रव्यमयाघाज्ञाद ज्ञान यज्ञ परनतपः" यज्ञ और भागवत का श्रवण ही मानव कल्याण और शान्ति की स्थापना का एक मात्र साधन है। संगीतमयी कथा व भजन से पूरा पंडाल गुंजायमान हो रहा था व सभी श्रद्धालु व भक्त गण हर्ष व उल्लास से ओत प्रोत थे। "श्री राधे राधे गोविंद राधे " भजन पर भक्तजन झूम गए।
     

    यज्ञ

      आज यज्ञ में प्रातः वेद पाठ के बाद पूजन कार्य एवं हवन यज्ञ में पं अवधेश शास्त्री, पं ओम प्रकाश पांडे, पं अशोक शास्त्री जी सहित प्रमुख आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती के पाठ से यज्ञ में आहुति डलवायी। यजमान की भूमिका में विवेक श्रीवास्तव, सीमा एवं व्यास मणि मिश्र रहे। 

      यज्ञ के दौरान समिति के अध्यक्ष उग्रनाथ द्विवेदी, अरुंधती देवी, डॉ राजेश श्रीवास्तव, मृदुल पाठक, शिव सहाय शर्मा, रघुनाथ सिंह, पशुपति नाथ द्विवेदी, राजेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र, सन्त कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, डॉ ए के मिश्र, रीतांशु मिश्र, मुन्ना दुबे का विशेष योगदान रहा।
      
       व्यवस्था प्रमुख बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि कल दिन में 10:00 बजे से सभी 16 बड़ी मूर्तियों को नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों पर देव दर्शन हेतु शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक वेद पाठ, 8.00 बजे से 11:00 बजे तक पूजन कार्यक्रम होगा। 12:00 से 1:00 के बीच में तुलादान 2:00 से 4:00 तक हवन तथा 5:00 से 8:00 बजे तक श्रीमद्भागवत श्री श्री चिरकुटहवा बाबा शिव-शक्ति सर्वेश्वर सिद्धपीठ दुर्गा पार्क राजेन्द्र नगर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, शतचंडीयज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ होगा।


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728