Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्नातक एमएलसी का चुनाव संपन्न

    स्नातक एमएलसी का चुनाव संपन्न, पिपरौली ब्लाक में मात्र 39 फ़ीसदी हुई वोटिंग सहजनवा गीडा गोरखपुर बांसगांव संदेश। 


    गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए थे, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी अलग-अलग बूथों पर जाकर के निरीक्षण कर रहे थे। पिपरौली ब्लाक में एसडीएम द्वारा बूथों का निरीक्षण करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पिपरौली ब्लॉक में कुल दो बूथ बने थे। बूथ संख्या 448 पर 1110 मतदाता तथा बूथ संख्या 449 पर 1004 मतदाताओ का नाम था।कुल मतदाता 2114 थे। जिसमें से बूथ संख्या 248 पर 481 मत पड़े। जबकि बूथ संख्या 249 पर 342 मत पड़े। इस दौरान विधायक प्रदीप शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव,फडेन्द्र सिंह बबलू,महेंद्र सिंह बीरू,अश्वनी त्रिपाठी,अजय यादव,वसीम अहमद,सुरजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728