स्वास्थ्य सखी के लिए आयोजित हुई परीक्षा
स्वास्थ्य सखी चयन के लिए आयोजित हुई परीक्षा।
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों में से हर राजस्व ग्राम के लिए स्वास्थ्य सखी का चयन किया जा रहा है।इसके लिए पहले चरण में 30 स्वास्थ्य सखियों का चयन किया जाना है। जबकि ब्लॉक में कुल 97 राजस्व ग्राम हैं।इसके लिए गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में लिखित परीक्षा आयोजित की गई।आवेदन कुल 41 महिलाओं ने किया है।
परीक्षा के मुख्य प्राधिकारी एडीओ आइएसबी डाक्टर शरद श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तीर्ण होने के लिए समूह की महिलाओं को 100 प्रश्नों में 50 प्रश्न सही करने हैं। मिशन के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि चयनित स्वास्थ सखी अपने राजस्व ग्राम में सभी समूहों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करेंगी।इसके लिए उन्हें मानदेय प्रति माह दिया जायेगा।इस दौरान कृष्ण कुमार,रूपम,प्रशांत मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...