Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयताबादी का हुआ बैठक किसानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

    *भाकियू राष्ट्रीयतावादी का हुआ बैठक किसानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा* *संगठन को मजबूत बनाना हमारी पहली प्राथमिकता- हरगोविंद चौबे* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।- भाकियू राष्ट्रीयतावादी का एक बैठक सहजनवां स्थित कार्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर हुई और किसानों के साथ हो रही समस्याओं को दूर करने की चर्चा किया गया। किसानों की मुख्य समस्या बाढ़ से हुए नुकसान तथा गीडा द्वारा किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। 


    लेकिन गीडा प्रशासन ने किसानों से जो वादा किया था। उसको पूरा नही कर रहा है। किसानों का सर्किल रेट बढाया जाय। गीडा में जो भी फैक्ट्रियां स्थापित है। उन फैक्ट्रियों में किसानों के आश्रित को रोजगार मुहैया कराया जाय। वादा के अनुसार किसानों के अधिग्रहित भूमि से 20 फीसद कटौती कर किसानों को मुहैया कराया जाय। किसानों के बिना अनुमति के भूमि का अधिग्रहण न किया जाय। आबादी से सटे भूमि में उद्योग स्थापित न किया जाय।किसानों का बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जा, बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल प्रभारी हरिगोबिन्द चौबे ने कहा कि किसानों व मजदूरों को हो रहे समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जाये।बैठक में कुछ नए पदाधिकारी का चैन भी किया गया। इन सभी पदाधिकारियों का प्रदेश महा सचिव संतराज यादव द्वारा मनोनीत किया गया। इस दौरान संरक्षक दुर्गा चरण सिंह,जिला महासचिव माहेश्वर सिंह,रामसिंगार यादव ,सुभावती, ज्ञानमती, मिश्रीलाल, रामदेव कमलावती, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728