Header Ads

ad728
  • Breaking News

    व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष गोला के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए किया सम्मानित


    गोला गोरखपुर!
    बांसगांव संदेश !गोला उपनगर के साहू मैरिज हाल में गुरुवार को ब्यापार मंडल द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गोला उपनगर के गुप्ता काम्पलैक्स/ शापिंग माल में लगी आग के दौरान थानाध्यक्ष अश्वनीकुमार तिवारी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें माला पहना कर व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए स्थानीय लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। क्योंकि जो घटना आग से संबंधित हुई वहा हालात काफी भयानक रहे। संबंधित व आस पास के लोगों के विना सहयोग के इस पर काबू पाना काफी मुश्किल था। भले ही हमारी पुलिस की टीम इसमें लगी रही।लेकिन आप लोगों का सहयोग काफी सराहनीय रहा।हम व्यापारी भाईयों से अनुरोध करना चाहता हैं कि आपदा से संबंधित जो भी सुरक्षा मानक होते हैं।उनका पालन आप लोग अवश्य करें।।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के संरक्षक विशाल अग्रवाल ने किया। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी फायर विभाग के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र जयराम यादव अनीस सिंह सुनील कुमार दुबे तथा विशिष्ट सहयोग करने वाले युवा लड़के रमन को माला पहनाकर व साल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संरक्षक रामपुरन गुप्ता  राजकुमार यादव राकेश शर्मा ओमप्रकाश मौर्य विक्की चौरसिया अभय कुमार साहू चन्द्रभान वर्मा विनोद जायसवाल विशाल चंद कौशिक राज सोनकर अमित जायसवाल रामलखन सिंह धर्मेंद्र गुप्ता रामनेवास मौर्य लल्लन यादव विष्णु जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728