Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के गोरखपुर इकाई का चुनाव हुआ संपन्न

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के गोरखपुर इकाई का चुनाव संपन्न जिला अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण सिंह जिला मंत्री पद पर देवनाथ राय विजई घोषित सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।उत्तर प्रदेश गोरखपुर माध्यमिक शिक्षक संघ संघ शर्मा गुट की जनपद इकाई का चुनाव लोकतांत्रिक रूप से संपन्न हुआ 


    ।इस चुनाव में जिले के सभी शिक्षक प्रतिनिधि शिक्षक और निर्वाचन संपन्न कराने आए हुए सम्मानित निर्वाचन अधिकारी सुल्तानपुर एवं उनके साथी एवं पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष देवरिया अवधेश सिंह के लंबे अनुभव संगठन के प्रति दूरदर्शिता नीतियों साथियों के सहयोग की भावना से चुनाव पूरी निष्पक्षता से संपन्न हुआ ।इस मतदान में कुल 512 मतों के साथ में 470 शिक्षक मतदाता ने भाग लिया। मतदान उत्साह के साथ किया गया ।मतगणना के बाद जिले के निर्वाचित प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष श्री श्याम श्याम नारायण सिंह 12 मतों के अंतराल से विजई घोषित हुए ।जिला मंत्री पद पद देवनाथ राय 107 के अंतराल से विजई घोषित किए गए ।जिला कोषाध्यक्ष के रूप में दुर्गेश कुमार मिश्र 56 वोटों के अंतराल से विजई घोषित हुए। आय-व्यय निरीक्षक पद पर राकेश कुमार 71 मतों के अंतराल से विजई घोषित हुए। जिला उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार पाठक, सुनील कुमार मिश्रा ,अखिलेश रध्वज सिंह ,कौशलेंद्र धर दुबे, राम उजागर पांडे,और महिला प्रत्याशी प्रतिमा मिश्रा विजई घोषित हुई ।संयुक्त मंत्री में अभिषेक सिंह ,सुनील कुमार तिवारी, मनोज कुमार राय ,जय विन्ध सिंह ,मिथिलेश तिवारी, विजई घोषित हुए ।इस चुनाव में पूर्ण रूप से एक पैनल विजई घोषित हुआ। विजई घोषित होने पर इस पैनल के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि मैं सभी शिक्षक साथी की समस्याओं का निदान तन्मयता पूर्वक हल कराने का प्रयास करूंगा ।पुरानी पेंशन दिला कर रहूंगा चाहे भले ही हम को जेल जाना पडे। सभी शिक्षक साथियों ने अपार खुशी जाहिर किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728