Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अवैध रूप से संचालित डायमंड हॉस्पिटल सील

    अवैध रूप से संचालित डायमंड हॉस्पिटल सील 

    हास्पिटल सील होते ही मचा अफरा-तफरी

    सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हास्पिटल हुआ सील


    डीएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई

    सीएम सिटी मे प्रशासन के नाक के नीचे संचालित हो रहा था अवैध हास्पिटल

    गोरखपुर। शहर में चल रहे अवैध अस्पतालों/ हॉस्पिटलों पर जिला प्रशासन का चला चाबुक। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में  बेतियाहाता स्थित डायमंड हॉस्पिटल , दुलारी देवी डायग्नोस्टिक सेंटर को सिटी मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम ने किया सील। सीएम सिटी में प्रशासन के नाक के नीचे संचालित हो रहा था अवैध हॉस्पिटल।14 फरवरी 2023 को पवन कुमार सिंह का छोटा भाई गौरव सिंह उर्फ सिंकू सिंह स्वयं एक्टिवा गाड़ी को चलाकर डायमंड हॉस्पिटल पर चेकअप कराने पहुंचता है तथाकथित कम्पाउंडरों ने इलाज करते हुए   गौरव सिंह को 1 घंटे के अंदर काल के गाल में भेज दिया। मृत्यु हो गई लेकिन 3 घंटे तक इलाज जारी रखा। मृत्यु होने के बाद भी तथाकथित कंपाउंडरो ने गौरव सिंह के परिवार जनों को सूचना तक नहीं दिया और स्वयं  दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती करा दिए तब परिजनों को सूचना दिया गया। जब परिजनों अपने एक सुभचिंतक  संभ्रांत व्यक्ति को बताया तब आर्यन हॉस्पिटल के प्रबंधक निर्देशक ने संभ्रांत व्यक्ति से बताया कि गौरव सिंह 2 घंटा पूर्व ही मर चुके था। मरा हुआ हमारे अस्पताल पर डायमंड हॉस्पिटल के कर्मचारी भर्ती कराए  थे। गौरव के परिवार जनों को शंका हुआ कि गौरव स्वयं अस्पताल लेकर एक्टिवा से चेक अप कराने गया था तो मृत्यु कैसे हो गया। हॉस्पिटल पहुंचकर कुछ तथ्यों की जानकारी हासिल करना चाहे तो हॉस्पिटल के कर्मचारियों को नागवार लगा और झूठा आरोप लगा दिए कि अस्पताल पहुंचकर गौरव सिंह के परिजन विवाद कर रहे हैं। चौकी प्रभारी बेतियाहाता ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था और सीसी कैमरे में कैद फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया था। पवन कुमार सिंह ने 22 फरवरी 2023 को मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी,  जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश  को प्रार्थना पत्र देकर  मामले से अवगत कराया था। जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल नगर मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके चौधरी की एक संयुक्त टीम गठित कर सत्यता की जांच लगाने का निर्देश दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जैसा पवन कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि डायमंड हॉस्पिटल बगैर डॉक्टरों का बेतियाहाता में चल रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने वैसा ही पाया। प्रथम दृष्टया जांच करने के तत्काल बाद सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह  ने डायमंड हॉस्पिटल , दुलारी देवी डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और वहां रखे सीसी कैमरे फुटेज व दस्तावेजों को अप
    ने कब्जे में ले लिया। अब देखना है कि यह जांच केवल जांच रह जाती है कि डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाता है या नहीं।  पवन सिंह ने कैंट थाने को हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पहले ही प्रार्थना पत्र दे दिया है जिससे गौरव सिंह जैसे कितने बेगुनाहों को काल के गाल  में  वगैर डॉक्टरों के चलने वाले अवैध अस्पतालों/ हॉस्पिटलों से बचाया जा सके।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728