Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पत्नी ने पति और दो सौतेले बच्चे को चाकू से गला रेत कर की निर्मम हत्या

    पत्नी ने पति और दो सौतेले बच्चे को चाकू से गला रेत कर की निर्मम हत्या हत्या कर 112 नम्बर पर फोन बुलायी पुलिस लगाया झूठा परिजनों ने कहा कि 5 लाख रुपया पूर्व पत्नी की मांग रही थी गहने नवम्बर 2022 में पति के गायब होने की दर्ज कराई थी गुमशुदगी पुलिस ने हत्या प्रयुक्त चाकू के साथ महिला को किया गिरफ्तार सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।- सहजनवा थाना क्षेत्र के वार्ड 5 सहबाजगंज में रविवार को रात्रि में 1.30 बजे के करीब नीलम गुप्ता ने अपने पति अवधेश गुप्ता 35 वर्ष तथा दो सौतेले पुत्र आर्यन 8 वर्ष तथा आरओ उर्फ पीहू 5 वर्ष की चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या कर पुलिस को झूठा आरोप बताकर गुमराह करने की कोशिश किया। 


    कड़ाई से पूछताछ में महिला टूट गयी राग को उगल दिया। मिली जानकारी से अवधेश गुप्ता पुत्र स्व मेलहु निवासी वार्ड 5 सहबाजगंज सहजनवा के पत्नी की मौत 2 वर्ष पूर्व में हो गयी थी। करीब एक वर्ष पूर्व अवधेश गुप्ता मझगावा जिला सन्तकबीरनगर की रहने वाली नीलम गुप्ता के सम्पर्क आया और दोनो ने मंदिर में शादी कर लिया। महिला की यह दूसरी शादी है। पहली शादी जगदीशपुर में हुई थी। पति का माँर्ग दुर्घटना में मौत हो गयी थी। पूर्व पति का एक बंटी नाम की बच्ची जो 12 वर्ष की है साथ लेकर दूसरे पति के घर लेकर आयी थी। पति और दो सौतेले बच्चो के साथ प्रधानमंत्री आवास में रह रही थी। सूत्रों की माने तो महिला पति से हमेशा विवाद करती रहती थी। विवाद के चले पति घर छोड़ कर फरार हो गया था। तो पत्नी ने नवम्बर 2022 में सहजनवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व पति घर आया था। परिजनों का कहना था कि पत्नी 5 लाख रुपया और पूर्व पत्नी के गहने मांग रही थी। जो पति देने से इंकार कर दिया था। और उसी बात को लेकर रविवार रात्रि के 1.30 के करीब पत्नी ने चाकू से पति अवधेश गुप्ता 35 वर्ष,आर्यन 8 वर्ष,आरओ उर्फ पीहू का गला रेत दिया। और 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया और आरोप लगाने लगे कि दो नकाबपोश बदमाश आये थे। और तीनों का गला रेत कर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी,सीओ कम्पियरगंज तथा एसओ नितिन रधुनाथ श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुच कर जांच पड़ताल किया। आरओ उर्फ पीहू की मौके पर मौत हो गयी थी। जब कि अवधेश गुप्ता और आर्यन की सांस चल रही थी। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान अवधेश गुप्ता की जिला अस्पताल तथा आर्यन का मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। पुलिस के कड़ाई से महिला ने राग उगल दिया। मृतक पांच भाई में चौथे नम्बर का था। पुलिस ने मृतक की मां सुभवती पत्नी मेल्हु की तहरीर पर पुत्रबधू नीलम गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। और उसे हत्या में प्रयोग चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728