Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोबर हटाने के विवाद को लेकर महिला की हत्या पति पत्नी पर केस दर्ज

    गोबर हटाने के विवाद को लेकर महिला की हत्या पति पत्नी पर केस दर्ज। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश-सहजनवा तहसील अंतर्गत सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी में सड़क के किनारे रखे गये गोबर को हटाने को लेकर सगे पट्टीदार की दो महिलाए आपस मे भीड़ गयी।




     उसी दौरान एक महिला ने लकड़ी के पटरे से एक महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के हरदी निवासी सोना देवी पत्नी राजमन 60 वर्ष दरवाजे के सामने से गुजर रहे सड़क के किनारे गोबर रखी हुई थी। रखे गोबर को हटाने के लिए सोना देवी पत्नी कृपाल बार बार दबाव बना रही थी। सुबह में 10 बजे के करीब उसी बात को लेकर दोनो महिलाओ में विवाद हो गया। तो सोना देवी पत्नी कृपाल पास में रखे लकड़ी के पटरे से महिला के सिर पर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहजनवा भेजा हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां रास्ते मे ही महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोना देवी पति कृपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनो आरोपी फरार चल रहे है। मृतिका के एक पुत्र रमेश 30 वर्ष है। जिसकी शादी हो चुकी है। इस बाबत थानाध्यक्ष नितिन रधुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि पति,पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज लिया गया है। जल्द ही दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728