Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आजादी के अमृत काल का बजट सबसे उत्तम बजट : महेंद्र पाल सिंह


    आजादी के अमृत काल का बजट सबसे उत्तम बजट : महेंद्र पाल सिंह

     बजट में किसानों के लिए श्री अन्न योजना : जनार्दन तिवारी

     अमृत काल के बजट में 15 करोड़ लोगों के लिए निशुल्क राशन की व्यवस्था : रामानंद शुक्ला 'नन्हे' 


    गोरखपुर। अमृत काल बजट किसान संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा गुरु गोरक्षनाथ धर्मशाला रामलीला मैदान पिपराइच में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह व विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद उर्फ नन्हे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं संचालन महेश दुबे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 45 लाख करोड़ का बजट इस बार आजादी के अमृत काल के बजट में रखा गया है जिसमें 20 लाख करोड़ कृषि संबंधित कार्य के लिए आवंटित किया गया है। विधायक ने कहा कि कृषि बजट में ढाई लाख करोड़ और जोड़ दिया जाए तो पूरे बजट का आधा हो जाएगा। यह अमृत कल का बजट उत्तम बजट है। 9 हजार करोड़ एमएसएमई लिए इस बजट में प्रावधान की गई है एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछली बार की अपेक्षा अब की बार 66 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने कहा कि इस बजट में सबके लिए समग्र विकास की बात कही गई है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में किसानों के लिए श्री अन्य योजना का भी प्रावधान किया गया है। किसान भाई इंटरनेट के माध्यम से किसानों के लिए लागू की गई योजनाएं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद उर्फ नन्हे ने कहा कि आजादी के अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी बजट है जो आम जनता के लिए है। इस बजट का सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है। इस बजट में 15 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन की व्यवस्था की गई है। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आए हुए अतिथियों का स्वागत भाषण भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ने किया। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और कहा कि प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन की सरकार किसानों के लिएपिछली बार की अपेक्षा अबकी बार दोगुना बजट लेकर आई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह पालीवाल ने कहा कि किसानों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने खजाने खोल दिए हैं। किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे हमारे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस इस बार चौरीचौरा क्षेत्र को बंजर मुक्त करना है। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख पिपराइच आनंद शाही, सांसद प्रतिनिधि संघर्ष मणि उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष नवनीत राय, कार्यक्रम संयोजक इंद्रजीत सिंह व प्रदीप कुमार शाही ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पिपराइच टाउन एरिया के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, रतन सेन सिंह, अभिमन्यु सिंह मन्नू, परशुराम शुक्ला क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, देवेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, विकास सिंह श्रीनेत, हेमंत शुक्ला, इंद्रजीत सिंह, रत्नेश ओझा , श्रीमती सुनीता बेलदार, ज्ञानेंद्र मिश्रा 'रोशन' जिला मीडिया प्रभारी , राजेश जायसवाल मंडल अध्यक्ष पिपराइच , वकील त्रिपाठी, कमलेंद्र साहिब, बृजेंद्र तिवारी, रमेश सिंह, अंकुर पांडेय, अनिल पांडेय, अरविंद मौर्या, अनिल दुबे, अष्टभुजा तिवारी प्रगतिशील किसान, संजय मद्धेशिया एवं संजय जायसवाल सह मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728