Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोला क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ सम्पन्न


    शिवालयों पर शिव भक्तों की उमड़ी अपार भीड़
    मंदिरों  पर समाजसेवी भक्तगणों द्वारा राम नाम संकीर्तन
    का हुआ आयोजन

    गोला गोरखपुर! बांसगांव संदेश! 
    भगवान शिव का पावन पर्व शिव रात्रि गोलाक्षेत्र  में बड़े ही धूम धाम के साथ सम्पन्न हुआ ।क्षेत्र के समस्त शिवालयों पर शिव भक्तों की अपार भीड़ भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने केलिए शनिवार की तड़के सुबह से जलाभिषेक करने के लिए पूजन सामग्री के साथ  उमड़ पड़ा।लोगो ने पहुच कर कतार बद्ध होकर जलाभिषेक कर भोलेनाथ से लोक कल्याण की कामना किया।
    प्राप्त बिबरण के अनुसार शिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ शिव  भक्तों ने मनाया। क्षेत्र के शिवालयों को सजाया गया ।साथ ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार से ही अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन आरम्भ हो गयाऔर शनिवार को शिव रात्रि के दिन पूर्णाहुति हुई। इसी क्रम में गोला तहसील परिसर में स्थित शिवमन्दिर पर कीर्तन भजन के साथ भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ ।मुख्य यजमान तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला रहे। वही ग्राम घोडालोटन में स्थित  बीते  वर्षो की भांति इस बर्ष भी झारखण्डी नाथ के स्थान पर समाजसेवी दिलीप कुमार उमर द्वारा  अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।यह संकीर्तन बीते पच्चीस वर्षो से शिवरात्रि के पर्व श्री उमर द्वारा किया जाता है।शनिवार को पूर्णाहुति व भंडारे का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।झारखंडी नाथ के स्थान पर तड़के  सुबह सही शिवभक्तों का जलाभिषेक करने के लिए अपार भीड़ उमड़ पड़ी ।जलाभिषेक का कार्य अपरान्ह तक चलता रहा।क्षेत्र में सूअरज , बिसरा बरहज पार माफी ककरही चिलवा पड़ौली आदि गांवोमे बने शिवालयों पर शिवभक्तों का जमावड़ा बना रहा।सभी भक्तों ने महाकाल की पूजा कर मंगल कामना किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728