गांव का लिया गया जायजा 18 लोगों पर दर्ज कराया गया केस
गांव का लिया जायजा 18 लोगों पर दर्ज कराया केस
सहजनवा / गोरखपुर बांसगांव सन्देश।सहजनवा थाना क्षेत्र के सेमरडाड़ी में गुरुवार को दो बिरादरी के लोग पुराने विवाद को लेकर भिड़ गए थे। रात को देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख थानेदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया।
इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को एडिशनल एसपी सीओ कम्पियरगंज श्यामदेव बिन्द ने गांव का जायजा लेकर मामले की छानबीन की। वहीं एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के 18 लोगों पर केस दर्ज किया है। सीओ कैंपियरगंज श्याम देव बिंद पुलिस फोर्स के साथ सेमरडाड़ी पहुंचे। गांव में मौजूद लोगों और पड़ोसियों से बातकर घटना की हकीकत जांची। ग्रामीणों ने दावा किया कि पुराने विवाद को लेकर विवाद बढ़ा और ईंट पत्थर चलने लगे। पुलिस ने हरिजन बिरादरी के तरफ से राम सिंहासन की तहरीर पर दुर्गा निषाद, पुराने, बुलबुल, प्रदीप, मुकेश, गोविंद, चंदे, प्रेमचंद, अनीश, सुनील, धनश्याम, त्रिभुवन, रमेश, रंजीत निषाद, सुरेंद्र निषाद, जिलाजीत निषाद और महेंद्र की पत्नी तथा अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससीएसटी का केस दर्ज किया है। थानेदार नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। अभी दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। एएसपी/ सीओ कैंपियरगंज श्याम देव बिंद ने कहा कि जांच चल रही है। गांव में शांति है और जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...