Header Ads

ad728
  • Breaking News

    धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती



    जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान मे आयोजित किया गया कार्यक्रम

    इस मौके पर पीपीए के पत्रकारों को किया गया सम्मानित



    कौडीराम गोरखपुर। जन अधिकार पार्टी द्वारा आयोजित सम्राट अशोक जन्मोत्सव समारोह कौडीराम में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप जलाकर मुख्य अतिथि चन्द्रबिन्द कुमार मौर्य मण्डल प्रभारी जन अधिकार पार्टी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ऐसे प्रथम शासक रहे जिनके शासन काल में हर व्यक्ति को न्याय, अधिकार और स्वतंत्रता थी।  उनके काल को स्वर्ण काल कहा जाता है। सम्राट अशोक के रास्ते पर चलकर ही अखण्ड भारत के सपने को कायम रखा जा सकता है। जो आज जन अधिकर पार्टी कर रही है। विशिष्ट अतिथि राम अवध मौर्य  ने कहा कि सम्राट अशोक के शासन काल मे फरियादी को हर व्यक्त न्याय देने की व्यवस्था थी। आरके पासवान ने कहा कि केवल जन अधिकारी पार्टी ही सम्राट अशोक के विचारों पर चलने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को मण्डल प्रवक्ता अभिमन्यु मौर्य, राजेश मौर्य, दिलीप मौर्य, आशीष मौर्य, रविन्द्र सोनकर, डा० रमेश चन्द्र, मेराज खान, रामप्रसाद, अभिमन्यु मौर्य, सुभाष मौर्य,  रविन्द्रप्रभा, महासचिव जयहिन्द मौर्य,  अनिता मौर्य, शशिप्रभा प्रसाद, सुनीता गौंड़, अशोक , चन्द्रशेखर मौर्य,  सुभाष सैनी, अखिलेश मौर्य, सन्तोष मौर्य, विश्राम मौर्य, हरिशंकर मौर्य, अभिनय मौर्य, राणाप्रताप मौर्य, रवि प्रकाश मौर्य,  लालबचन मौर्य, रविशंकर मौर्य, विनोद मौर्य, समेत लगभग दो दर्जन लोगों ने अपने विचार रखे। संचालन गोरखपुर के जिलाध्यक्ष  सुर्दशन मौर्य ने की। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष  जयराम मौर्य ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन करते हुए कहा कि जन अधिकार पार्टी ही सम्राट अशोक के रास्ते पर चल कर एक बार पुनः अखण्ड, भारत सशक्त भारत के सपनों को साकार करना चाहती है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728