Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है युधिष्ठिर सिंह

    कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही परिणाम है की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सशक्त पार्टी है। युधिष्ठिर सिंह पिपरौली मंडल के नंदापार में भाजपा की कार्यशाला। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश क्षेत्र के नंदापार चौराहे पर मंगलवार को भाजपा द्वारा मंडल कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया।


    बैठक में संगठन और बूथ को मजबूत करने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया गया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आपकी मेहनत ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा अपने मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर काम करती है। सभी लोग जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए बूथ का मजबूत करने का कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मराज गोंड ने किया। इस दौरान रामबुझारत पासी, छोटेलाल मौर्या, जनार्दन श्रीवास्तव, डॉ आर डी सिंह, रवि प्रताप सिंह, नन्हें सिंह,चंदन सिंह,पवन गौड़,संजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728