Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बूथशक्ति करण अभियान के तहत भाजपा की बैठक

    बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा ने की बैठक सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।नगर पंचायत घघसरा बाज़ार में रविवार को मंडल बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कामकाजी बैठक आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला डालकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। 


    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री व नगर निकाय प्रभारी आर डी सिंह ने मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को लग कर काम करना है जिससे पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बने। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मनोज सिंह मैं बूथ सशक्तिकरण पर बल देते हुए संबोधित किया ब्लाक प्रमुख शशी प्रताप सिंह,विधि प्रकोष्ठ श्याम बिहारी त्रिपाठी ,जिला संयोजक रविंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद व संचालन विजय मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर रमेश मद्धेशिया,रामबचन चौरसिया,राजेश आर त्रिपाठी, ई.रमेन्द मिश्रा,राजू पांडे,रुचिका मिश्रा,दयाशंकर सिंह,ध्रुव कुमार गौड़, राघवेंद्र प्रताप सिंह,अशोक मिश्रा,दिनेश मिश्रा,राम जनक मौर्य,शैलेश त्रिपाठी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728