Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आमी नदी पर पक्के पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

    आमी नदी पर पक्के पूल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बीरू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।


    भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बीरू ने मुखमंत्री से मुलाकात करके क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया,उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए आमी नदी पर पक्का पूल निर्माण की मांग की।उन्होंने बताया कि आमी नदी पर बना पीपा पूल बरसात के दिनों में खोल लिया जाता है,जिससे ग्रामीणों को 15 किमी तक ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र के आमी नदी के किनारे रहने वाले लोगो को ध्यान में रखकर पक्का पूल का निर्माण बहुत जरूरी है।इसी प्रकार कटका मुख्य मार्ग से विद्यालय होते हुए पूल तक,भगवानपुर में अखाड़ा देवी के स्थान से मुख्यमार्ग तक तथा खुटहना और बरपार में सीसी रोड बनवाने की मांग की है। इस दौरान पाली ब्लॉक प्रमुख शशिप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728