Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नहीं रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख चतुर्भुज सिंह, नम आंखों से दी गई श्रधांजलि



    कौडीराम गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र के रहनुमा पूर्व ब्लाक प्रमुख चतुर्भुज सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बांसगांव तहसील से लेकर दक्षिणांचल में शोक की लहर फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही कौड़ीराम चौराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कौड़ीराम व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ ने कहा कि अपने कर्मों के बल पर आजीवन याद किए जाएंगे पूर्व ब्लाक प्रमुख चतुर्भुज सिंह।
    क्षेत्र के गरीबों व दीन दुखियों की हमेशा मदद करते रहते थे उनके जैसे इंसान विरले ही पैदा होते हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपने अडिग निर्णय के लिए हमेशा जाने जाएंगे पूर्व ब्लाक प्रमुख चतुर्भुज सिंह। बांसगांव तहसील ही नहीं कई जिलों में पंचायत के लिए जाने जाते थे स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह। पंचायत के लिए गए उनके निर्णय को सभी लोग मानते थे। श्रद्धांजलि सभा में अरुण कुमार राय अन्नू अजय प्रकाश सिंह अजय पांडेय अमन वर्मा संजय जायसवाल प्रिंस जायसवाल गौरव मिश्रा लल्लू बाबा रामानंद सिंह किशन मोदनवाल टिंकू मिश्रा पवन जायसवाल सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728