Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ससुराल गए युवक की तबीयत बिगड़ी हुई मौत

    *रहस्यमय परिस्थितियों में ससुराल गए युवक की मौत* *पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेजा शव* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी निवासी देवेंद्र उपाध्याय पुत्र शिव मूरत उपाध्याय उम्र करीब 35 वर्ष गुरुवार को अपने ससुराल इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधौली में गए हुए थे


    ,कि वही पर शुक्रवार को भोर में मृतक देवेन्द्र उपाध्याय की तबियत खराब हुई, हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र उपाध्याय घर पर रहकर खेती गृहस्थी का काम देखते थे।इनकी ससुराल हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधौली निवासी राम नारायण मिश्र के घर पर है, मृतक की पत्नी ससुराल में थी, कुछ दिनों से अक्सर पति पत्नी में विवाद हमेशा होता रहता था, आपस में संबंध अच्छे नहीं थे। मृतक के दो बच्चे हैं। शव घर पकड़ी पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौत के कारण का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि मौत के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728