Header Ads

ad728
  • Breaking News

    घघसरा हनुमान मंदिर में नवमी के दिन धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

    घघसरा हनुमान मंदिर में नवमी के दिन धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव बांसगांव संदेश घघसरा नगर पंचायत घघसरा हनुमान मंदिर में गुरुवार को श्री राम नवमी के दिन राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 


     जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व लोगों ने अखंड रामचरित मानस पाठ गया । जिसमें स्त्री-पुरुष दोनों सम्मानित थे। आचार्य डा. सुधार मणि त्रिपाठी ने विधि-विधान से भगवान राम का जन्मोत्सव संपन्न कराया। सुहागन स्त्रियों द्वारा मंगल गीत एवं सोहर गाये गये। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि- मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन चरित्र जगत के लिए अनुकरणीय है। राम भारत की आत्मा हैं, उनके वगैर भारत की कल्पना अधूरी है। उसके आदर्श भरे जीवन की दुनिया आज कायल हैं। कार्यक्रम में-विकास खंड पाली के ब्लाक प्रमुख शशि सिंह, आयोजन-रमेश मद्धेशिया, रविन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन प्रसाद कसौधन ने अपने-अपने विचार रखे । कहा कि पारिवारिक संबंधों का निर्वाह कैसे किया जाता है। यह बातें हमें रामायण से सीखने को मिलती हैं। कार्यक्रम का समापन सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा आरती वंदन करके किया गया। उक्त- अवसर पर आचार्य डा. सुधार मणि त्रिपाठी, रमेश प्रधान,रविन्द्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण चौबे, आलोक तिवारी, राघवेंद्र, शिवम चरन, कृष्ण मोहन प्रसाद कसौधन,श्याम वरन सिंह, शिवम् सिंह,सूरज श्रीवास्तव, रविराज,रवि पाण्डेय,घ्रुव चंद पाण्डेय,अजय, अभिषेक दुबे, राधेश्याम गुप्ता, राजेश गुप्ता,राजू, मुकेश पाण्डेय, बलराम पाण्डेय, दिलीप, दयाशंकर सिंह,कृपा पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728