Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आईजीएल के बिजनेस हेड एसके शुक्ला के मार्गदर्शन में होली मिलन का हुआ आयोजन

    आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी परिसर में प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, शोसल मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर होली मनाई गई। 


    वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद दिया और कहा की समाज में समरूपता और मजलूमों की आवाज प्रखरता से कोई उठता है तो वह मीडिया कर्मी ही होते है और आप लोग समाज के हीरो है। इसके बाद बिजनेस हेड एस एक शुक्ला का की तरफ से सभी को होली की हार्दिक बधाई दिया। तथा उनके संदेश को बताया की होली का त्यौहार हम सब को हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है तथा श्री हरी विष्णु के भक्त प्रहलाद ने अपनी भक्ति के माध्यम से अपने पिता हिरण्यकश्यप और होलिका के अहंकार और क्रूरता पर विजय हासिल कर ली थी। तभी से होली का ये पावन त्यौहार भारतीय संस्कृति में अपनी अहम स्थान रखता है। रंगों का त्यौहार होली आज केवल भारत में ही बल्कि विश्व के प्रमुख देशों में भी मनाया जाता हैं। होली भारत का धार्मिक, पारंपरिक और सांस्कृतिक त्यौहार है जिसे हर साल बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। होली के दिन हर जगह जश्न का माहौल होता है, रंगों का ये त्यौहार इस बार 8 मार्च को है। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आपसी प्रेम, एकजुटता, सद्भावना का संदेश दिया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहायक प्रबंधक प्रशासन अखिलेश शुक्ल एवं सहायक प्रबंधक आत्मा नंद सिंह ने महती भूमिका निभाई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728