Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पिपरौली में श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली

    पिपरौली में श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में झांकियो को देखने उमड़े लोग। गिडा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।पिपरौली बाजार में राम जन्मोत्सव के अवसर पर युवाओं ने शोभा यात्रा निकाली।


    जो कस्बे का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पर के आकर समाप्त हुई।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लिया और जय श्रीराम के साथ भारत माता का जयघोष किया। शोभा यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह जलसेवा व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में भक्त भगवान राम के भजनों पर थिरकते हुए जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए नाच रहे थे। वहीं, शोभा यात्रा में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का मॉडल की झांकी सबसे ज्यादा पंसद की गई। इसके अलावा काली, ताड़का वध, राम-भरत मिलन, श्रीराधा-कृष्ण झांकी आदि की झांकिया निकाली गई। भगवान राम के रथ को देखने के लिए घरों की छतों व सड़कों पर भीड़ रही।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव,ज्वाला निगम, प्रेमपाल गुप्ता, अम्बे निगम, हिमांशु जायसवाल, रोहित निगम, अजय निगम,विनोद निगम,आलोक जायसवाल, संजय सिंह,अरविंद गुप्ता,आकाश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728