Header Ads

ad728
  • Breaking News

    होली मिलन एवं चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की हुई बैठक

    होली मिलन एवं चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की हुई बैठक सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश।नगर पंचायत सहजनवा मे बुधवार को राजप्रभा मैरिज लॉन गहांसाड़ महिला मोर्चा का बैठक आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। 


    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा चंचला शुक्ला ने कहा चुनाव की सभी महिला कार्य करती को निकाय चुनाव को लेकर कमर कस लेनी चाहिए। वार्डो के प्रभारी अपने निकाय चुनाव को लेकर तैयारियाँ तेज कर दे।सभी महिला जनता के सीधे सम्पर्क कर जुङे।केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं के बारे में जनता के बीच रखें और संचालित योजनाओं के बारे में भी बताएं।क्योंकि हर हाल में हमें सभी वार्ड में पार्टी के प्रत्याशीयों की जीत दिलाना है। वही विशिष्ट अतिथि नगर निकाय चुनाव प्रभारी नित्यानंद मिश्रा ने चुनाव को लेकर जोश भरते हुए होली गीत गाकर शुभकामनाएं दी भाजपा नेत्री संजू सिंह व सुमन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निलम राजभर,संचालन जिला शोध प्रमुख शांति भवानी ने कि इस अवसर पर रामप्रकाश यादव अभिमन्यु मौर्या जिला उपाध्यक्ष शीला अग्रहरी, प्रियंका साहनी ,कंचन लता, रुचिका मिश्रा,सुनैना सिंह, सूर्य नाथ विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728