Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुँचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

    *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुँचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लोगों को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई*.....






     संतकबीरनगर।  जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुँचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लोंगो को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आरती और होली की पारंपरिक गीत के साथ किया गया। जहां फूलों की होली के साथ रंग अबीर लगाकर सभी लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और समाज में शांति के संदेश के साथ होली पर्व मनाने की अपील किया। इस दौरान अंकुर ने कहा कि  होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारे के साथ मनाएं और राष्ट्र एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए सभी लोग एकजुट होकर संकल्प लें। इस मौके पर गोपाल जी, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय राज तिवारी, डॉक्टर चित्रसेन श्रीवास्तव, भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, कौशलेंद्र सिंह दीपू, अमर राय, सत्येंद्र राय, सुधांशु सिंह, नगर सहकारी बैंक के सचिव राजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, भूपेंद्र सिंह, बनर्जी लाल अग्रहरी, श्रवण कुमार अग्रहरी, अमित जैन, एचआरआईसी के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी, विकास गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे हैं।।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728