Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पशु हत्या कर तस्करी करने के आरोप में गोला पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार


    घटना में प्रयुक्त आला चाकू हुआ बरामद
    गोला बाजार गोरखपुर !

    बांसगांव संदेश! जिला पुलिस मुखिया डा गौरव ग्रोवर के कुशल निर्देशन व एस पी आर ए दक्षिणी अरुण कुमार सिंह व सी ओ गोला जगतरामकन्नौजिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी मय हमराही व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा  गठित स्पेशल टीम तथा एस ओ जी व सर्विसलान्स सेल की मदद से  बीते शुक्रवार को गोला थाना क्षेत्र के ग्राम ककरही के पूरब स्थित बाग में गो बंश पशुओं की क्रूरतम हत्या  पशुओं के खाल मांस व शरीर के अन्य  हिस्सो के टुकड़े बरामद को लेकर गोला थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/23 धारा 3/5/8 उ प्र  गोबध  निवारण अधिनियम के मुकदमे का  सफल अनावरण रविवार को करते हुए गोला पुलिस ने छः लोगो को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के पास से चार अदद चाकू/दाव व दो मोबाइल बरामद किया है।साथ ही  उपरोक्त  अपराध संख्या में लगे उपरोक्त धाराओं के साथ 4/25 आर्म्स एक्ट लगाते हुए उपरोक्त लोगो को जेल भेज दिया साथ शेष अभियुक्तोंकी तलाश गोला पुलिस व संयुक्त टीम सरगर्मी के साथ कर रही है।
    गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पिंटू उर्फ किलकिल पुत्र झिनक ,मुकेश लोना उर्फ पकौड़ी पुत्र जेठ प्रसाद,,पिंटू लोना  पुत्र किशोरी प्रसाद निवासी मर्चिपार थाना  बड़हलगंज,नेहाल अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ , मोहम्मद शाद पुत्र  नेहाल अहमदनिवासी नसीरपुर  थाना बिलरियागंज  जनपद आजमगढ़ व सज्जाद पुत्र हमीद  निवासी वार्ड नं 9 कस्बा गोला  काली चौरा थाना गोला गोरखपुर  है।
    गिरफ्तार करने वालो में प्रमुख रूप से  थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी एस आई अनीश सिंह  मायाराम यादव  बिकाश सिंह अमित कुमार सिंह  कॉन्स्टेबल संदीप यादव  वीरेंद्र चौधरी  ज्वाला सिंह  प्रदीप जायसवाल  विकास सिंह शिवचरण चौरसिया,स्पेशल टीम से एस एस आई अरुण कुमार सिंह  हेड कॉन्स्टेबल  अनिल यादव कॉस्टेबल सत्येंद्र भाष्कर  मृत्युंजय यादव व एस ओ जी टीम से एस आई मनीष यादव प्रभारी  हेड कॉन्स्टेबल राजमंगल सिंह  अरुण खरवार करुणा पतितिवारी दुर्गेश कुमार मिश्रा  रवि चौधरी सर्विलांस टाइम्स हेड कॉस्टेबल मनोज कुमार चौरसिया अरुण यादव रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728