Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोला ब्लॉक में स्थित नव साधन सहकारी समितियों पर चुनाव हुआ सम्पन्न


    आठ समितियों पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हुए निर्विरोध निर्वाचित
    साधन सहकारी समिति नीबी दुबे पर हुआ मतदान
    गोपालपुर सा स स पर चुनाव सचिव के अस्वस्थता के कारण नही हुआ सम्पन्न
    गोलाबाज़र गोरखपुर  !
    बांसगांव संदेश!  ।गोला ब्लॉक में स्थित साधन सहकारी समितियों पर शासन के निर्देशानुसार चुनाव सम्पन्न हुआ ।जिसमें आठ समितियों पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए ।मात्र एक साधन सहकारी समिति नीबी दुबे पर मतदान का कार्य हुआ।
    चुनाव का कार्य शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।
    प्राप्त बिबरण के अनुसार रविवार को गोला ब्लॉक के दस  साधन सहकारी समितियों के नव सा स स पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव घोषित तिथि के क्रम में आरम्भ हुआ ।साधन सहकारी समिति चिलवा पर अध्यक्ष महेंद्र चन्द  व उपाध्यक्ष राम बृक्ष यादव ,सा स स ककरही पर अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे व उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, सा स स बिशुनपुर राजा पर अध्यक्ष राम समुझ व उपाध्यक्ष राधेकिशुन, सा स स रानीपुर पर अध्यक्ष राजेश राय व उपाध्यक्ष कुशचंद, सा स स  भरौह पर अध्यक्ष रीना तिवारी व उपाध्यक्ष सूर्य मणि दुबे, सा स स बनवारपार पर अध्यक्ष सरिता मिश्रा व उपाध्यक्ष यशवंत तिवारी,सा स स परसिया मिश्र पर अध्यक्ष  आदित्य कुमार मिश्रा व उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा , निर्विरोध निर्वाचित हुए।
    सा स स नीबी दुबे पर दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।जिस पर मतदान हुआ । जिसमे उपेंद्र मिश्रा को 5 मत व रमेश दुबे को चार मत मील ।उपेंद्र मिश्रा अध्यक्ष व हरिसंगम दुबे उपाध्यक्ष चुने गए।

    सनद रहे कि गोला ब्लॉक में कुल दस साधन सहकारी समिति कार्यरत है ।नव पर चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।लेकिन दसवे सा स स पर सचिव के अस्वस्थ होने के कारण चुनाव सम्पन्न नही हो पाया था ।चुनाव में ब्लॉक से चुनाव अधिकारी नामित किये गए थे ।जो समय से पहुच कर चुनावी प्रक्रिया को सकुशल शांति पूर्वक सम्पन्न कराया।सहयोग में सा स स के सचिव उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728