Header Ads

ad728
  • Breaking News

    थानाध्यक्ष गोला के नेतृत्व में निकला बाइक फ्लैगमार्च



    गोला
    गोरखपुर! बांसगांव संदेश! 
     जिला पुलिस  मुखिया डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को  होली एवम शब बरात का  त्योहार गोला थाना क्षेत्र में शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये भारी पुलिस बल के साथ चार पहिया वाहन व मोटरसायकल  से  फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही जगह जगह  फ्लैग मार्च रोककर  क्षेत्र की जनता से अपील किया गया कि  त्योहार को  भाईचारा व प्रेम के साथ शांति पूर्वक मनावे।किसी भी प्रकार का भय न करे।पुलिस प्रशासन पूरी तरह शांति ब्यवस्था क्षेत्र में  कायम रखने के लिए कटिबद्ध है।कोई भी अराजकतत्व खलल पैदा करेगा तो पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगा ।।यह फ्लैगमार्च गोला थाना परिसर से आरम्भ होकर गोला कस्बा  होकर गोपालपुर  चीनी मिल के रास्ते जानीपुर पहुचा।वहां से  पुनः डड़वापार होते हुए चक महेशपुर  सेमरी गांव होकर वेवरी होते हुए गोला थाने पर वापस लौटा।
    इस फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष गोला अश्वनीकुमार तिवारी का सरकारी  वाहन आगे आगे चल रहा था पीछे से गोला थाने पर तैनात सभी उपनिरीक्षक व समस्त पुलिस कर्मी अपने अपने वाहन से पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किये।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728