Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।त्यौहार के मद्देनजर की गई पीस कमेटी की बैठक

    त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक।
    त्योहार में खलल डालने वालों की ख़ैर नहीं। सी ओ बांसगांव 
    गगहा। होली त्योहार और सबे बरात को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शुक्रवार को गगहा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दोनों समुदाय से सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सीओ बांसगांव  प्रशाली गैंगवार ने लोगों से भाईचारे व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाने की अपील किया। कहां की त्यौहार के दिन शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। 

    थाना प्रभारी गगहा संदीप कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार पर  डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। होली पर्व आपसी भाईचारे व सद्भभाव का प्रतीक है। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके, इसके लिए गांव में सामंजस्य बनाकर मिलजुल कर त्योहार मनाएं। अशांति फैला कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपट कर कार्रवाई करेगा। नायब तहसीलदार बांसगांव अभिषेक मिश्रा ने कहा कि होलिका दहन स्थल तक जाने के रास्ते में होने वाले विवाद के बारे में जानकारी ली। इसके लिए बीट के सिपाहियों को मौके पर जाकर समय रहते ऐसे मामले के निस्तारण कराने लिए निर्देशित किया। त्योहार में उपद्रव मचाने वालों को चिह्नित करते हुए उन पर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान गजपुर चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह, सोहगौरा चौकी प्रभारी मनीष त्रिपाठी, उप निरीक्षक आशीष कुमार दुबे, अनीत राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार यादव, सुशील यादव, लवलेश कुमार, भास्कर त्रिपाठी ब्रह्म नन्द यादव विनोद सिंह अनिल पासवान  संदीप वोदनवाल  हेरी प्रसाद  राकेन्दर् द्विवेदी मन्ते यादव योगेन्द्र यादव सुनील सिंह  आदि मौजूद रहे

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728