Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एस डी एम व सी ओ के नेतृत्व में निकाला पुलिस का फ्लैग मार्च



    गोला गोरखपुर  !बांसगांव संदेश! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर गोला क्षेत्र में होली व शबे बारात पर्व पर  शांति ब्यवस्था कायम रखने के लिए रविवार  को  उप जिलाधिकारी गोला रोहित कुमार मौर्य व सीओ अंजनी कुमार पांडेय  थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने अपने पुलिस फोर्स के साथ उपनगर गोला सहित क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र वासियों को संदेश दिया कि आगामी पर्व होली व शबे बरात प्रेम और सौहार्द का होता है। इस पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। यह पर्व एक दूसरे के प्रेम की भावना जागृत करने का पर्व होता है। कोई भी अराजकता बर्दाश्त नहीं होगा।किसी को किसी भी प्रकार का भय नही रखना चाहिए और कोई भी अराजक तत्व अगर किसी भी प्रकार का कोई अराजकता फैलाने के फिराक में हो तो तुरंत हमे सूचित करें ।क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति नही होने दूंगा ।प्रशासन सुरक्षा का भरोषा दिलाते हुए शान्ति ब्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।फ्लैग  मार्च गोला कोतवाली से निकल कर सराय मेन चौक लोहा मंडी सिनेमा रोड ब्रह्म स्थान हनुमानगढ़ी ईदगाह गौशाला होते हुए पश्चिमी चौराहे पर पहुंची वहां से पूरे नगर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर  पर पहुंचकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में एसआई मायाराम जगदंबा प्रसाद अनीश कुमार सिंह मुकेश यादव अमित सिंह कांस्टेबल सोनू यादव प्रदीप जायसवाल रविंद्र यादव राम नवल वर्मा रामप्रकाश सत्य प्रकाश सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728