Header Ads

ad728
  • Breaking News

    परियोजनाओं का लोकार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को किया सम्मानित

    परियोजनाओं का लोकार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को किया सम्मानित सहजनवा/गोरखपुर बांसगांव सन्देश। देश और प्रदेश में अभी तक सच्ची देशभक्त सरकार नहीं आई थी, पिछले सरकार ने विकास के प्रति गोरखपुर के साथ सौतेला व्यवहार करती थी। पहले लोग घूमने के लिए मुम्बई जूहू चौपाटी जाते थे। 


    पूर्व शासन में प्रदेश में मात्र बारह मेडिकल कॉलेज थे। देश को आजादी मिलने के बाद भारत के सच्चे देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भूल गई थी लेकिन जब देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है तब से विकास की गंगा बह रही है। उक्त बातें विकास खण्ड पाली के मुख्यालय पर शुक्रवार को पन्द्रहवें वित्त आयोग से पांच करोड़ लागत परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए हैं तब से देश को आजादी दिलाने वाले सच्चे देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यक्रम में सम्मानित किए जाते हैं। प्रदेश के मुखिया का जब जब गोरखपुर में आगमन हुआ है,हर बार उन्होंने गोरखपुर को एक नई सौगात दिया हैं। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर गोरखपुर को एम्स हास्पिटल सहित पचपन मेडिकल कॉलेज बन गया है। वहीं विशिष्ट अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने भाजपा सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी सरकार होने पर आज प्रदेश के हर गांव के सड़कों को फोर लेन की सड़कों से जोड़ दिया गया है। अब घूमने के‌ लिए लोगों को गोरखपुर में रामगढ़ ताल पर जूहू चौपाटी के दृश्य देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, ब्लाक प्रमुख शशी प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष शिव चरण प्रसाद,बच्चा पांडेय, पूर्व मंत्री जीएम सिंह, नागेन्द्र सिंह,रामजियावन मौर्य, रविन्द्र त्रिपाठी, श्याम विहार त्रिपाठी, डॉ आरडी सिंह, बीडीओ बृजेश यादव, एडीओ पंचायत जगदीश जायसवाल अखिलेश त्रिपाठी, रविन्द्र अग्रहरी रामेन्द्र त्रिपाठी और क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में तमाम महिला-पुरुष शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728