Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों को 11.43 करोड़ लागत के स्टेडियम का देंगे सौगात

    मुख्यमंत्री आज क्षेत्र के लोगो को 11.43 करोड़ लागत के स्टेडियम का देगे सौगात सहजनवा गोरखपुर- बांसगांव संदेश ।ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा को निखारने के लिए सूबे के मुखिया ने सहजनवा के लोगो को खेलकूद के क्षेत्र बड़ी सौगात शनिवार को देने जा रहे है। भोलाराम मस्करा इंटर कालेज के खेल मैदान में करीब 11.43 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। जिसका शिलान्यास शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे है। 


    जिसके तैयारी के लिए प्रशासन दिन रात मेहनत कर हेलीपैड, भूमि पूजन स्थल तथा मंच आदि के8 तैयारियों का अंतिम रूप दे दिया गया। अधिकारियों का शुक्रवार देर शाम तक दौरा जारी था। समन्धित विभाग अधिकारी और कर्मचारी कड़ी मेहनत कर अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। वही पुलिस महकमे के अधिकारी भी मौके अपने मातहतों को डाइवर्जन के बारे में बताते दिखायी दिये। तथा सख्त हिदायत दिये कि हरहाल में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728