विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह
बहराइच।बांसगांव संदेश, बीएन सिंह। रिसिया में स्थित क्षेत्र के सबसे प्राचीन व प्रतिष्ठित विद्यालय श्री सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया में आज दिनांक 5 अप्रैल 2023 को सत्र 2022-23 के मेधावी छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया और रिजल्ट के साथ मेधावियों को प्रधानाचार्य की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों में गजब का उत्साह था तथा मेडल पाकर उनके हौसलें और बुलंद हो गए। प्रत्येक क्लासके प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक दिया गया जबकि चौथे और पाँचवे स्थान पर रहे छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के हाल में हुवे शानदार आयोजन में छात्रों के साथ बहुत से अभिभावकों की भी उपस्थिति उत्साहवर्धन रही। बच्चों ने हाल को अपने हिसाब से सजावट कर सुन्दर बनाया।
अंश पटेल, शादाब खान, मोहम्मद अर्श, शरद राज मानिक, अक्षत शुक्ला, विवेक, रविनंदन विश्वकर्मा, सर्वेश कुमार भारती, अनामिका सिंह ,दिलशाद और प्रियंका निगम को अपनी कक्षा में प्रथम आने पर गोल्ड मेडल दिया गया जबकि विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रियंका निगम, अनामिका सिंह और अक्षत शुक्ल को विशिष्ट मेडल भी दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एम पी सिंह, राम प्रकाश, प्रेम कुमार, विनोद कुमार, डीके वर्मा, साजिद हसन खान, विनय शर्मा, सीताराम, लक्षमण प्रसाद, विनीत कुमारी, आरिफा फातिमा, रिखम चौधरी, संदीप वर्मा ,हनुमान प्रसाद, स्वामीदयाल, कृष्ण कुमार पांडेय, इरफान अहमद जितेंद्र प्रसाद आदि एवं अनेक अभिभावक गण उपस्थित रहे। प्राचार्य घनश्याम बाजपेई में सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद और अभिप्रेरणा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन बी एन सिंह ने किया।
बहुत ही उपयोगी और विश्वसनीय
जवाब देंहटाएं