निवर्तमान अध्यक्ष सुमन सिंह की अचानक स्वास्थ्य हुआ खराब
निवर्तमान अध्यक्ष सुमन सिंह की अचानक स्वास्थ्य हुआ खराब।*
*दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज, हालत में है सुधार।*
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। सहजनवा नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष सुमन सिंह की तबीयत मंगलवार रात में अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द के बाद स्वजन अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया और इलाज चल रहा था। फिर उन्हें देर रात लखनऊ से दिल्ली एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और वहां उनका इलाज चल रहा है और उनके हालत में सुधार हो रहा है।
अचानक तबीयत खराब होने की चर्चाओं से बाजार गर्म है। नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सुमन सिंह अध्यक्ष चुनी गई थीं।
विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस बार भाजपा से दावेदारी भी की लेकिन टिकट नहीं मिला इसके बाद सुमन सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...