Header Ads

ad728
  • Breaking News

    तथागत बुद्ध ने पूरी दुनिया को समता और समानता का संदेश दिया : नंदलाल सोनकर



    राजी जगदीशपुर में धूमधाम से मनी बुद्ध पूर्णिमा

    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। तथागत बुद्ध ने पूरी दुनिया को समता और समानता का संदेश दिया जिनके मार्ग पर चलकर आज दुनिया के तमाम देश विकसित देशों की श्रेणी में आते हैं। देश के प्रत्येक नागरिकों को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।




    उक्त बातें विकासखंड ब्रह्मपुर के धम्म चक्र बुद्ध विहार सेवा संस्थान राजी जगदीशपुर में शुक्रवार को विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध की पावन जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व निरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नंदलाल सोनकर ने कही।

        विशिष्ट अतिथि अमरजीत कुमार ने कहा कि बुद्ध के पंचशील एवं त्रिशरण का पालन करके हर व्यक्ति सुख मय जीवन व्यतीत कर सकता है। संसार के दुखों को देखकर उन्होंने अपना परिवार त्याग दिया था। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मौर्य ने किया। 

        इस अवसर पर बालाशंकर, गौतम पासवान, अमरजीत भारती, दिनेश गौड़, राजू पासवान, जितेंद्र यादव, सुशील कुमार निषाद, चंद्रमणि यादव, राजकुमार, प्रमोद यादव, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार  इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728