Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर नई पेंशन स्कीम का किया विरोध ,पुरानी पेंशन स्कीम जल्द से जल्द बहाल करें सरकार

    *कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर नई पेंशन स्कीम का किया विरोध* *पुरानी पेंशन स्कीम जल्द से जल्द बहाल करे सरकार* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश। नई पेंशन स्कीम के खिलाफ राज्य कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार मशाल जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन बहाल करने की कर्मचारियों ने किया माग तय कार्यक्रम के तहत जो फरवरी से सितंबर तक नई पेंशन स्कीम के विरोध में लगातार चल रही है ,उसी क्रम में न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए आज राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है ।इसी क्रम में आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के स्टेशन स्थित केंद्रीय कार्यालय से एक महा जुलूस निकाला गया जिसमें राज्य एवं केंद्र सरकार के हजारों कर्मचारी शामिल थे। जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय तक जाकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। नई पेंशन योजना का विरोध पूरे राष्ट्र में हो रहा है। लेकिन मौजूदा सरकार का रवैया उदासीन है। सरकार को चेताने के लिए केंद्र एवं राज्य कर्मचारी एकजुट है एवं सरकार का तानाशाही रवैया बहुत दिनों तक नहीं चल पाएगा ।सरकार को नई पेंशन योजना रद्द करके पुरानी पेंशन योजना लागू करनी ही पड़ेगी। क्योंकि इसी में सरकारी कर्मचारी का भला है ।कर्मचारी सरकार के उदासीन रवैये से बहुत नाउम्मीद है, और एकजुट हैं । आगामी चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। मशाल जुलूस का नेतृत्व पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार शर्मा एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री विश्वेश शुक्ला ने किया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर एक सभा की गई । सभा को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रुपेश श्रीवास्तव एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी परिषद के राजेंद्र कुमार शर्मा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री विश्वेश शुक्ला ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री विनोद राय ने कहा कि सरकार के पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं करने के तानाशाही रवैए के खिलाफ सभी कर्मचारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है सभी कर्मचारी एकजुट होंगे तभी सरकार पर दबाव बनाकर पुरानी पेंशन योजना लागू कराई जा सकती है। मशाल जुलूस में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रूपेश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट कर्मचारी परिषद के राजेंद्र कुमार शर्मा एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर के मंत्री विश्वेश शुक्ला नेतृत्व कर रहे थे ।मशाल जुलूस में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक विनय कुमार सिंह, रितेश कुमार शर्मा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री संतोष निषाद नितिन तिवारी नीचे




     नितेश तिवारी अंबिका प्रसाद,पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सर्वश्री ए के सिंह, देवेंद्र प्रताप यादव,एस सी अवस्थी, आर पी भट्ट, कौशल कुमार सिंह, के एम मिश्रा, देवेश सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, अंशुमाल पाठक, जयप्रकाश सिंह, एवी पांडे, अजय त्रिपाठी, मुकेश कुमार एवम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राजेश सिंह, इंजीनियर रामसमुझ, महेंद्र, भारतेंदु यादव ,इजहार अली, कनिष्क गुप्ता, राघवेंद्र कुमार,नीली सिंहअनूप कुमार, शैलेंद्र सिंह, अशोक पांडे, मदन मुरारी शुक्ला, प्रभात यादव, इंजीनियर निधि त्रिपाठी, संजय सैनी, राजकुमार सिंह ,राहुल यादव, फुलई पासवान प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेश दुबे, योगेंद्र शर्मा, आमिर अली, नजीबुल्लाह खान, त्रिपुरारी दुबे इत्यादि कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728